फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indira Amma began Restaurant

इंदिरा अम्मा योजना से भरेगा गरीब का पेट

Thu, 19 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 19 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Indira Amma began Restaurant

इंदिरा गांधी की जयंती पर मोटर स्टेशन रोड पर बालेश्वर मंदिर के पास दर्जा कैबिनेट मंत्री हेमेश खर्कवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ किया। कहा कि 25 रुपये के हिसाब से मिलने वाली थाली योजना से गरीब और निर्बल वर्ग को सस्ता भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इससे पहले मंत्री ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि भोजनालय में स्थानीय उत्पादों से निर्मित खाद्य सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने भोजन बनाने में सहयोग कर रही मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह और महिला समूह मांदली की सराहना की। इस मौके पर प्रभारी डीएम जेएस राठौर, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय, सीएमओ विनोद टोलिया, डीएचओ एचसी तिवारी, डीएसओ आरएस धामी, डीटीओ आरएस ऐरी के अलावा चेयरमैन प्रकाश तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन राम आदि थे।
विज्ञापन


आम से ज्यादा खास लोगों ने किया लंच
निर्बल और गरीब लोगों को सस्ता भोजन करने की मंशा से शुरू इंदिरा भोजनालय में पहले दिन आम लोगों से ज्यादा खास ने लंच किया। अफसरों सहित खास लोगों को पूड़ी और खीर का भोग लगा। वीआईपी काफिला आगे बढ़ा, तो फिर काफी देर तक आम लोगों को एक थाली के लिए 15 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह कई लोगों को चार के बजाय दो ही रोटी दी गई। संचालक गिरधर सिंह का कहना है कि पहला दिन होने की वजह से कुछ अव्यवस्थाएं रही, जिसे आगे दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र पहले ग्राहक
चंपावत के भोजनालय में कुल 100 थाली भोजन पहले दिन बना। दो महिला स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं ने भोजन तैयार करने से लेकर परोसने की जिम्मेदारी निभाई। भोजनालय के पहले ग्राहक राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र शर्मा उत्तराखंडी रहे।


मोबाइल वैन से करें मजदूरों का पंजीकरण : हरीश

काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल ने सचल वाहन के माध्यम से जिला मुख्यालय में मजदूरों का पंजीकरण कराने की हिदायत दी है। कहा कि जनवरी 2016 तक यहां वृहद कैंप लगाया जाए। टीआरसी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि चंपावत में दुग्ध प्लांट को शीघ्र स्थापित कर दूध के उत्पादन को बढ़ाया जाए। चंपावत में इस वक्त करीब 10500 लीटर दूध समितियों के जरिए एकत्र हो रहा है। स्थानीय उत्पादों को ब्रांड नाक से बाजार में उतारने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed