{"_id":"44e3eeae02a7d97f8c265affbc868c99","slug":"india-nepal-trade-statutory-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के बीच वैधानिक व्यापार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल के बीच वैधानिक व्यापार जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा से दोनों देशों के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार पूर्ववत जारी है। भारत से नेपाल को वैकल्पिक व्यवस्था कर दैनिक उपभोग की वैधानिक वस्तुएं नेपाल भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
नेपाल से भारत को आवाजाही पूर्ववत जारी है। नेपाली नागरिक और उनके वाहन भारत को आ-जा रहे हैं। अलबत्ता सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई है। यात्री वाहनों को भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक ही जाने दिया जा रहा है, जबकि प्राइवेट वाहनों को शारदा बैराज पर रोका जा रहा है। उधर, कस्टम से होने वाला वैधानिक व्यापार बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
कस्टम अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि भारतीय कस्टम तक भारतीय वाहन पहुंच रहे हैं, जिसके बाद सामान नेपाल से बुलाए वाहनों में लादकर नेपाल भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों विशेष रूप से सब्जियां और फलों की खेप ही नेपाल को भेजी जा रही है। काफी सामान साइकिलों और रिक्शों पर भी नेपाल पहुंचाया जा रहा है। भारतीय प्रशासन के मुताबिक दोनों देशों के बीच चल रहा वैधानिक व्यापार पूर्ववत जारी है।
विज्ञापन