{"_id":"581e0bea4f1c1b452b435a3d","slug":"india-nepal-joint-patrolling-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सुरक्षा बलों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सुरक्षा बलों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सुरक्षा बलों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी और नेपाल की एपीएफ इन दिनों संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को एसएसबी ने नेपाल की सुरक्षा बलों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर वाहिनी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भारत-नेपाल पिलर संख्या 802/11 से 803/10 तक सघन पेट्रोलिंग की। वाहिनी के कमांडर निरीक्षक कलजी सोढ़ा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में खासी सख्ती के चलते राष्ट्रविरोधी ताकतों और आतंकियों के नेपाल सीमा से भारत प्रवेश करने की आशंका के चलते इस सीमा को हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
सतर्कता के चलते एसएसबी और नेपाल की एपीएफ सीमा क्षेत्र पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। शनिवार को सुरक्षा बलों ने जंगली मार्ग, चोर रास्तों पर पैनी नजर रखकर आवाजाही करने वालों से पूछताछ की। बताया कि अधिकारियों ने सीमा पर अपरिचित, अनजान और संदिग्ध व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ के निर्देश दिए हैं। संयुक्त पेट्रोलिंग में नेपाल एपीएफ के एसआई आर राना, एचसी शेर बहादुर रावत, गोपाल वीके, लक्ष्मी दत्त भट्ट, दीवान चंद, कांस्टेबल लोकराज भट्ट, तेज प्रसाद दयाल के अलावा एसएसबी से एएसआई चंदन सिंह, एचसी राजीव कुमार, ननवारे बिठ्ठल, मदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन