फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   independence day celeberated all over the state

धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ

Thu, 16 Aug 2018 10:38 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर।
उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। Updated Thu, 16 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
independence day celeberated all over the state
टनकपुर में हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
जिले में स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। साढ़े सात बजे स्कूली बच्चों ने गोरलचौड़ मैदान से जीजीआईसी तिराहे तक प्रभातफेरी निकाली। सुबह नौ बजे सभी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में वादविवाद, लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन


डीएम एसएन पांडेय ने कलक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। वहां एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी आदि थे। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने एशियन एकेडमी में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में शिरकत की। प्रभातफेरी में उदयन, एबीसी आल्मामैटर, सन साइन, यूनिवर्सल, विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, मार्डन, जीआईसी, जीजीआईसी, माउंट कार्मल, वियर शिवा, एशियन एकेडमी, मल्लिकार्जुन, प्राथमिक विद्यालय आदि स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव ने ध्वजारोहण किया। मां पूर्णागिरी बीएड कॉलेज में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने ध्वजारोहण किया। वहां कॉलेज के चेयरमैन डॉ. कृष्णा अधिकारी, गिरीश चंद्र पचौली, नवीन चंद्र पुनेठा, विनीता राय, रविशंकर जोशी, खीमराज जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी में बच्चों ने विभिन्न बोलियों में गीत गाए। वहां डीएम एसएन पांडेय, सीडीओ एसएस बिष्ट, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत थे। जीआईसी के छात्र सौरभ कुमार, प्राथमिक विद्यालय चंपावत की छात्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं और सूचना विभाग के पंजीकृत दल जय गोल्ज्यू जन्म भूमि सांस्कृतिक मंच की ओर से छोटी बच्ची रिमझिम के आकर्षक नेपाली नृत्य प्रस्तुति को नकद इनाम दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्य नारायण, जगदीश चंद्र जोशी, पुष्पा सामंत सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक आदि थे। पाटी में बीईओ उदय प्रताप मिश्र, ब्लॉक बीडीओ अमित ममगई ने ध्वजारोहण किया। भिंगराड़ा जीआईसी में प्रभातफेरी के साथ ही मनमोहक झांकी निकाली गई।

प्रधानाचार्य राजन कुमार ने झंडा फहराया। बीईओ, सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा और टीकाराम जोशी ने इंटर मेरिट में आई हिमानी भट्ट को 2100 रुपये, रीतिका, रेनु मथेला को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया। सिप्टी में प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, आदित्य पंत, पीटीए अध्यक्ष गंगादत्त भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट आदि थे।  

उधर लोहाघाट में पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कै. रघुवीर सिंह बोहरा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों, मुक्ता मेमोरियल होली विजडम स्कूल, ओकलेंड पब्लिक स्कूल, डीएवी, सरस्वती ज्ञान दीप विद्या मंदिर, गुरुकुलम एकेडमी, होली विजडम मानेश्वर, अल्पाइन कांवेंट, शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्यामंदिर, श्रीमती हीरा भट्ट बालिका विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, महर्षि विद्यामंदिर, जीजीआईसी, मल्लिकार्जुन, प्राथमिक विद्यालय, डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी में देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। 

नगर पंचायत में ईओ कमल कुमार, एसडीएम कोर्ट में एसडीएम आरसी गौतम, जीआईसी लोहाघाट, जीजीआई खेतीखान, जीजीआईसी लोहाघाट, खीड़ी पोखरी, शिशु मंदिर पाटन, पुलहिंडोला, फोर्ती, राजीव नवोदय, कनेड़ी, जीआईसी किमतोली आदि स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इधर आईटीबी की 36वीं वाहिनी में प्रभारी कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के निर्देश पर हिमवीरों ने मार्च पास्ट किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्ष देव ओली की नगरी खेतीखान के इंद्रा पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पूर्णानंद जोशी की 77 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। वहां सीएल वर्मा, डॉ. एलडी ओली, मुकेश राज देउपा, गोपाल मनराल, नवीन बोहरा, दिगराज बोहरा, कुंदन सिंह, नरेश जुकरिया, संदीप कलखुड़िया आदि थे।

बुड़म स्कूल में नहीं पहुंच सके शिक्षक  
रविवार से मार्ग बंद होने के चलते बुड़म के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नहीं पहुंच सके। यहां छात्रों के अलावा स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति ने कराया। शिक्षकों का कहना है कि वे शनिवार को अवकाश होने के बाद टनकपुर आए थे। तबसे यहां का मार्ग बंद होने से स्कूल नहीं पहुंच सके। साथ ही स्वतंत्रता दिवस में टनकपुर के स्कूल में ही शिरकत की।   टनकपुर। शहर के गांधी मैदान में पालिका के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, हर्षवर्धन सिंह रावत, लक्ष्मी पांडेय आदि थे।

तहसील में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, कोतवाली में कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश, पालिका में ईओ जयवीर सिंह राठी, लोनिवि में एई एपीएस बिष्ट, पीआयू कार्यालय में ईई आरके पुनेठा ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ शहर और गांवों में प्रभातफेरियां निकाली। एनसीसी कैडेटों ने शहर में मार्च पास्ट किया। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 

सैनिक छावनी स्थित केवी वन में कर्नल एसके सिंह, एनएचपीसी, केवी टू, सीआईएसएफ के संयुक्त कार्यक्रम में टनकपुर पावर स्टेशन महाप्रबंधक रईस मियां, डिग्री कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रकाश सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या रंजना चंद, शारदा इंटर कॉलेज में शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य, देवभूमि बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज जायसवाल, ग्लोरियस एकेडमी में प्रबंधक रविंद्र पांडेय, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में स्ट्रांग फार्म के निदेशक वारिक शिप्वे ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शिवाजी पब्लिक स्कूल गढ़ीगोठ, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एसएसबी की सभी चेकपोस्ट, थाना, शारदा बैराज चौकी, कस्टम कार्यालय, इमिग्रेशन चेकपोस्ट आदि में भी ध्वजारोहण किया गया। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा आदि थे।


बच्चों को कीचड़ में सनकर मनाना पड़ा आजादी का जश्न
तीन छोर से नेपाल सीमा से घिरे थपलियालखेड़ा गांव में आजादी के जश्न में भी बुनियादी असुविधाओं के अभाव की झलक साफ नजर आई। गांव में आंतरिक मार्ग की सुविधा न होने से बच्चों को खेतों की मेड़ पर कीचड़ में सनकर प्रभातफेरी निकालनी पड़ी। शिक्षक गोविंद सिंह महर का कहना है कि थपलियालखेड़ा के लोग सीमा पर सच्चे प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास की ओर कभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed