फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Tanakpur

पूरी चौड़ाई की पक्की सड़क बनाओ हजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Tanakpur
सड़क की समस्या के निदान के लिए ज्ञापन देते फागपुर के नागरिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ग्रामीणों ने आंबेडकर ग्राम फागपुर के प्रमुख संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। सड़क के किनारे दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

आंबेडकर ग्राम फागपुर में गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रहीं हैं। फागपुर में 1350 मीटर की सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य होना था। इस सड़क की चौड़ाई 24 फुट है जिसमें सड़क किनारे करीब 60 लोगों ने अतिक्रमण कर सड़क की चौड़ाई कम कर दी। प्रशासन का नोटिस मिलने पर 40 लोगों ने अतिक्रमण हटाया है लेकिन अब यह सड़क महज 10 फुट चौड़ी बनाई जा रही है। किनारे की शेष खाली जगह पर मिट्टी भरान किया जा रहा है। इसमें बरसात में कीचड़ होने और मिट्टी बहने का खतरा है। उन्होंने सड़क को संपूर्ण चौड़ाई तक पक्का निर्माण कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत्त बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, तुलसी प्रसाद, लाल सिंह, बिजेंद्र लाल, जगदीश सिंह आदि थे। ज्ञापन की प्रति विधायक को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed