{"_id":"61dc766fde74ee7afd6f1b07","slug":"incrochment-in-railway-land-tanakpur-champawat-news-hld4505682199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अतिक्रमण नहीं हटा, लेकिन घंटों मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अतिक्रमण नहीं हटा, लेकिन घंटों मची रही अफरातफरी
विज्ञापन
टनकपुर में रेलवे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं करने को लेकर सांसद अजय टम्टा से फोन पर बात करते ?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने का एलान होते ही भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। चार घंटे तक काफी हो हल्ला भी हुआ। कब्जेदारों ने अदालत में मामला लंबित होने की दलील देते हुए रेलवे की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध भी किया। दलील नहीं सुनी गई तो कब्जाधारकों ने सामान हटाना भी शुरू कर दिया। इसी बीच विधायक ने सांसद और रेल मंत्री से बात भी की। करीब एक बजे रेलवे ने चुनावी आचार संहिता के चलते कार्रवाई टाल दी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
टनकपुर में रेलवे जमीन पर बने सात मकान सहित कुछ अस्थायी निर्माणों को सोमवार को हटाए जाने का रेलवे ने सात जनवरी को निर्णय लिया था। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी भी कर ली गई थी। और सोमवार सुबह जीआरपी के अलावा एक प्लाटून पीएसी, छह थानों का पुलिस बल अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। रेलवे ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से झालों और अस्थायी घरों से सामान हटाने की हिदायत दी। कुछ ही देर में लोगों ने सामान घरों से निकाल भी लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि कोरोना काल में अतिक्रमण हटाने की नीति बेतुकी है।
उन्होंने तुरंत रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद अजय टम्टा को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया। आखिरकार दोपहर बाद रेलवे ने निर्वाचन आयोग की आचार संहिता के दिशा-निर्देश का हवाला देकर कार्रवाई का फैसला टाल दिया। विधायक के साथ नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया उपवास
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर शास्त्री चौक पर उपवास रख अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि अतिक्रमण का मामला कोर्ट में होने के बावजूद रेलवे लोगों को तंग कर रहा है।
खर्कवाल ने डीएम से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति बताते हुए कार्रवाई टालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेलवे को कोरोना काल में गरीबों पर जुर्म ढाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। कार्रवाई टलने के एलान के बाद कार्यकताओं ने लोगों से मुलाकात की। वहीं आम आदमी पार्टी के चंपावत से प्रत्याशी मदन सिंह महर ने भी रेलवे स्टेशन पहुंच कार्रवाई का विरोध किया।
बगौली ने सांसद बलूनी से बात की
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक और पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा कि कोरोना के दौरान गरीबों से घर छीनना किसी भी लिहाज से सही नहीं था। उन्होंने सांसद अनिल बलूनी को फोन से पूरे प्रकरण से जानकारी देते हुए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
कोरोना नियमों की खूब उड़ीं धज्जियां
टनकपुर (चंपावत)। अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बीच लोगों का भारी हुजूम भी इकट्ठा हुआ। भीड़ में बड़ी संख्या में लोग न केवल बिना मास्क पहने थे, बल्कि सामाजिक दूरी की भी खूब अनदेखी हुई।
रेलवे अधिकारियों से फोन पर वार्ता के आधार पर कार्रवाई टाल दी गई है। कार्रवाई रोकने का मकसद निर्वाचन आयोग की आचार संहिता के दौरान दिशा-निर्देश हैं। डीएम और एसडीएम स्तर से मुझे कोई आदेश नहीं मिला है।
पिंकी आर्या, तहसीलदार, टनकपुर।

टनकपुर में रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में उपवास करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कव?- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर में रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौजूद भीड़ और पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज ए?- फोटो : TANAKPUR