फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Lohaghat

नाली से बाहर दुकान लगाने पर 12 व्यापारियों के काटे चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में नाली के बाहर सड़कों पर सामान लगाने और अतिक्रमण करने पर नगर पालिका, पुलिस, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 12 व्यापारियों के चालान किए। उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ मो. इसलाम, तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ जसवीर सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम ने शनिवार को नगर की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाया। संयुक्त टीम ने खड़ी बाजार में नाली के बाहर सामान रखने और वहां अतिक्रमण करने पर चालान किए। ईओ ने व्यापारियों और लोगों ने अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। बताया कि जल्द अतिक्रमण न हटने पर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन बाजार में भी रेहड़ी, फड़ आदि के व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए। टीम में प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी, संदीप वाल्मीकि आदि रहे। वहीं महेश डुंगरिया, विजय कुंवर आदि व्यापारियों ने कहा कि इस टीम ने वर्ष 2020 की पर्ची में चालान काटा है। इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ईओ ने बताया कि पालिका ने चालान इसी साल के चालान काटे हैं। अगर कोई गलती हुई होगी तो उसे सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed