{"_id":"6298ffc9ae8e0e029b2fe6dd","slug":"incrochment-in-lohaghat-champawat-news-hld464666297","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण कर नाली में सीवर लाइन डालने पर 10 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण कर नाली में सीवर लाइन डालने पर 10 हजार का चालान
विज्ञापन
लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में नाली के उपर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका के बजरंगबली वार्ड में नाली के पटाल के ऊपर अतिक्रमण कर सीवर की गंदगी नाली में डालने पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। नाली पर बनाए गए पिट को भी ध्वस्त किया गया।
बजरंगबली वार्ड में सड़क किनारे नाली में डाले गए पटाल के ऊपर सीवर का पिट बनाकर अतिक्रमण किया गया था। लोगों की शिकायत पर नगर पालिका ईओ मो. इस्लाम ने बृहस्पतिवार को इस पिट को ध्वस्त करवाया। ईओ ने बताया कि सीवर की गंदगी भी सीधे नाली में डाली गई थी और पालिका की ओर से बनाए गए पटाल पर भी अतिक्रमण किया गया था। इसलिए आरोपी का 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि नाली में सीवर डालने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि चार जून को पालिका, राजस्व कर्मी और पुलिस टीम बाजार में नाली के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाएगी।
सड़क पर रेत डालने पर 10 हजार का चालान
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सड़क पर रेत डालकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले एक व्यक्ति का बेड़ीनाग पुलिस ने 10,000 रुपये का चालान किया है। चौकी प्रभारी चौकोड़ी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गणाई-सेराघाट मुख्य सड़क मार्ग पर रेत डालकर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर चंदन सिंह निवासी ग्राम गुना का 10,000 का चालान किया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के भवन में अवैध निर्माण रोका जाए
पिथौरागढ़। नगर पालिका के सभासदों ने देव सिंह मैदान के पास नगरपालिका के भवन में किए जा रहे निर्माण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ईओ ने निरीक्षण कर व्यापारी को नोटिस दिया था। इसके बावजूद निर्माण किया जा रहा है। सभासदों ने बृहस्पतिवार को ईओ दीपक गोस्वामी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। बताया कि संबंधित व्यापारी को भूतल की दुकानें आवंटित की गई थी। अनुबंध के अनुसार दुकान में किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है। बताया कि अवैध निर्माण कार्य न रोकने पर हर व्यापारी अपने मनमाफिक काम कराता रहेगा। ज्ञापन देने वालों में सभासद रविंद्र सिंह बिष्ट, कमल कुमार पांडेय, हेमा साही, सरस्वती मखोलिया, किशन खड़ायत शामिल रहे।