{"_id":"5ca8deaebdec2214031bce6f","slug":"incident-happened-during-shunting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के वक्त पटरी से उतरा इंजन, जमीन मेें धंसकर रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के वक्त पटरी से उतरा इंजन, जमीन मेें धंसकर रुका
Sat, 06 Apr 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरे रेल इंजन को पटरी पर चढ़ाने को पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह शंटिंग के दौरान पैसेंजर ट्रेन का इंजन अवरोधक को तोड़ता हुआ पटरी से उतर गया। लोको पायलट का कहना है कि ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को पीलीभीत के लिए रवाना किया गया। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि सुबह 8:55 बजे पीलीभीत से पैसेंजर ट्रेन (55371) टनकपुर पहुंची थी। डिब्बों को प्लेटफार्म पर छोड़कर इंजन शंटिंग कर रहा था कि ट्रैक के अंतिम छोर पर यह अवरोधक को तोड़ता हुआ पटरी से उतर गया। लोको पायलट के मुताबिक पटरी से उतरकर इंजन का अगला हिस्सा जमीन में धंस गया।
विज्ञापन
इस बीच, वहां भीड़ जुट गई जिसे आरपीएफ के जवानों ने हटाया। दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को नियत समय 12:40 पर टनकपुर से पीलीभीत-बरेली के लिए रवाना किया गया। बाद में लालकुआं से क्रेन मंगवाकर हादसाग्रस्त इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक पीलीभीत सुभाष कुमार, यातायात निरीक्षक संजीव कुमार अग्रवाल, खंड अभियंता तकनीकी संतोष की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी जाएगी।