फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the Memory of EX PM Rajiv Gandhi

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the Memory of EX PM Rajiv Gandhi
राजीव गांधी जयंती पर चंपावत में श्रद्घांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो: संवाद न्यूज - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। पिथौरागढ़ में पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि राजीव गांधी ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने देश में युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया था और संचार क्रांति की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, तिलक जोशी, मदन भट्ट, त्रिलोक बिष्ट आदि रहे। मदकोट में ईश्वर कोरंगा, शंकर धर्मशक्तू, सुंदर जोहरी, योगेश भाकुनी, केदार वर्मा, दान सिंह आदि ने केक काटा। पिथौरागढ़ में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी, शुभम कापड़ी, सरेंद्र सिंह पाना, विपिन कापड़ी, श्वेतांक चंद आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

क्वीटी में डीडीहाट के जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में राजीव गांधी को याद किया गया। जगत बथ्याल, ललित बथ्याल, भुप्पी बथ्याल, भावना देवी, देव राम, धर्मेंद्र कुमय्या आदि रहे। डीडीहाट और कनालीछीना में वरिष्ठ नेता प्रदीप पाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडेय, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, दानू कन्याल, चंचल बोरा, गणेश पोखरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महामंत्री विकास साह, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी आदि नेताओं ने स्व. गांधी का योगदान बताया। वहां सतीश जुकरिया, बाला दत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, प्रकाश बोहरा, लक्ष्मी दत्त सक्टा, आन सिंह बोहरा आदि थे। कांग्रेस सेवा दल जिला प्रभारी हरीश चौधरी ने संचालन किया।
वहीं लोहाघाट में भगीरथ भट्ट के आवास पर हुए कार्यक्रम में शुभम ढेक, विमला महरा, शेखर तिवारी, चिराग फर्त्याल, सोनम बोहरा, हेम कापड़ी आदि थे। बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेश अधिकारी, डॉ. कल्याण सिंह अधिकारी, नारायण राम, ललित वर्मा, प्यारे लाल आदि थे।
टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, भैरव जोशी, नरेश सहकारी आदि थे। बनबसा में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, महेश चंद, जंग बहादुर थापा, सुधा बिष्ट, निर्मला मौनी आदि थे।
सद्भावना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं का सम्मान
लोहाघाट (चंपावत)। बीएनके परिसर में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया गया।

शैलेंद्र राय ने संचालन किया। कार्यक्रम में वर्मा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह माहरा, कैप्टन कालू सिंह करायत, डीडी पांडेय, मोहन बगौली, जगदीश अधिकारी, सुशीला बोहरा आदि थे।

टनकपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्घांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। (विज्ञ?

टनकपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्घांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। (विज्ञ?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed