फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the Memory of CDS Bipin Rawat

कार्की फार्म में बन पार्क का नाम शहीद सीडीएस विपिन रावत के नाम होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the Memory of  CDS Bipin Rawat
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष विपिन कुमार, सभासद व पालिका कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड 10 कार्की फार्म में मुख्यमंत्री की घोषणा पर बनाए जा रहे पार्क का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया है। पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से सीधे पेंशन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में सर्वसहमति से विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए हैं। 15 वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि से कूड़ा वाहन, सैप्टिक टैंक मशीन, स्प्रे टैंकर, कीटनाशक दवाएं, सफाई उपकरण और स्ट्रीट लाइट खरीदे जाएंगे। ठेकेदारी पंजीकरण, संपत्ति हस्तांतरण, लाइसेंस आदि बाइलॉज का संशोधन उपरांत अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले के दौरान होने वाले ठेकों की विज्ञप्ति और ठेकेदारी पंजीकरण की विज्ञप्ति का प्रकाशन किया जाएगा। शहर की पेयजल लाईनों के सुधारीकरण के लिए नगर पालिका 15 वें वित्त से प्राप्त धनराशि में से 42 लाख रुपये जलसंस्थान को हस्तांतरित करेगी। शहर में अलावा जलाने के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया है। संचालन ईओ राहुल कुमार सिंह ने किया। बैठक में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, योगेश पांडेय, सविता बिष्ट, नामित सभासद केदार जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed