{"_id":"591b371c4f1c1be764f23416","slug":"in-the-excavation-to-open-the-scissor-cut-the-ofc","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कबर खोलने को हुई खुदाई में ओएफसी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कबर खोलने को हुई खुदाई में ओएफसी काटी
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Tue, 16 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार पर बंद पड़े स्कबर को खोलने के लिए सड़क खुदान के दौरान भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओएफसी काट दी गई, इससे क्षेत्र में ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह ठप पड़ गई है। नतीजतन बैंकों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। वहीं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने वाले युवाओं को भी काफी दिक्कतें हुई। वहीं, बीएसएनएल के अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को तलब किया है।
सोमवार देर शाम टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच की ओर से ओली भवन के पास बंद पड़े स्कबर को खोलने के लिए सड़क का खुदान कार्य शुरू हुआ। इस बीच खुदान में बीएसएनएल की ओएफसी भी काट दी गई। इससे ब्राडबैंड सेवाएं चरमरा गई। साइबर कैफे संचालकों के अलावा लोगों को काफी परेशानियां हुई। बीएसएनएल के लोहाघाट उपमंडल अधिकारी मनीष पंत का कहना है कि एनएच द्वारा सड़क पर खुदान किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। सड़क के नीचे विभागीय ओएफसी बिछी हैं। लाइन कटने से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। वहीं उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बताया कि सड़क का खुदान करने वाले संबंधित ठेकेदार को बुधवार को तलब किया है। खबर लिखे जाने तक संचार सेवा बाधित थी।
विज्ञापन