{"_id":"55163718cd90faac8acf115568281ccd","slug":"in-medical-store-theft-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 07 Jun 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
ककरालीगेट में राजमार्ग किनारे एक ढाबे से गल्ला चुराकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि गत दिनों नेगी मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की वारदात में भी यही युवक लिप्त थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात दो युवक बाइक से ककरालीगेट स्थित शरद पूर्णिमा नामक ढाबेे पर पहुंचे। पहले उन्होंने वहां खाया-पिया और फिर ढाबे का गल्ला उठाकर बाइक से फरार हो गए। इसी बीच गश्त करते ढाबे पर पहुंचे उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा को युवकों की हरकत पता चली तो जवानों के पीछा कर जंगल के पास दोनों युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार हुए युवक मंथला बनबसा निवासी सूरज चंद और नायकगोठ निवासी अंकित शर्मा हैं। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने गत 29 मई को नेगी मेडिकल स्टोर में हुई चोरी में भी लिप्त होना कबूला है। दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशे के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के पास से होंडा साइन और अपाची दो बाइकें भी मिली हैं। आईपीसी की धारा 379 व 411 के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन