फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If the demands are not met, the cheap gall sellers will not pick up the ration for January

मांगें पूरी न होने पर जनवरी का राशन नहीं उठाएंगे सस्ता गल्ला विक्रेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, the cheap gall sellers will not pick up the ration for January
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में राशन विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जल्द समस्याओं का समाधान न करने पर जनवरी माह से खाद्यान्न का उठान न करने की चेतावनी दी। संगठन के संरक्षक हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता और राजीव मुरारी के संचालन में आयोजित गल्ला विक्रेताओं ने उनकी मांगों को पूरा न करने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा कहना है कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन नि:शुल्क बांटा गया है, लेकिन उन्हें गत वर्ष का राशन का ढुलान भाड़ा नहीं मिला है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष बोहरा ने कहा कि अनदेखी को देखते हुए देहरादून में होने वाली बैठक में जिले से सस्ता गल्ला विक्रेता प्रतिभाग करेंगे। कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी। कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं होंगी तो सस्ता गल्ला विक्रेता जनवरी का राशन नहीं उठाएंगे। बैठक में सुरेश जोशी, लाल सिंह, प्रदीप लडवाल, तेज सिंह फर्त्याल, सतीश, हेमंत कुमार, चतुर सिंह धौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed