फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Husband and wife pyred in one

जनम-जनम के साथियों की साथ जली चिता

Mon, 28 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 28 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा हर जोड़ा शादी के सात फेरे लेने के दौरान करता है। अब सात जन्मों तक वो साथ निभाते हैं, यह तो शायद किसी ने न देखा हो लेकिन एक साथ दुनिया से विदा होने का एक और उदाहरण फिर सामने है।
 बिंडा तिवारी गांव में पत्नी के गम में महज 14 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को दंपति की अर्थियां साथ-साथ उठीं और दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार भी किया गया।

विज्ञापन

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बिंडा तिवारी गांव निवासी जगदीश चंद्र पांडेय (75) की पत्नी चंचला देवी (70) का रविवार शाम सात बजे निधन हो गया था। सूर्यास्त होने के कारण अगले दिन सोमवार सुबह चंचला देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी। अपने हमसफर की जुदाई का गम शायद जगदीश चंद्र पांडेय बर्दाश्त नहीं कर सके और सुबह करीब नौ बजे बुजुर्ग जगदीश ने भी चंचला की जुदाई के सदमे में दम तोड़ दिया। दंपति के एक साथ दुनियां को यूं छोड़ जाने से गांव का हर शख्स दुखी नजर आया, लेकिन जनम-जनम के इन साथियों ने लोगों को प्रेम की मिसाल भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में जगदीश और चंचला की शवयात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें गांव का हर शख्स शामिल रहा। नम आंखों और दिलों में विदा होते दंपति के प्रेम को सलामी देते हुए पंचेश्वर श्मशान घाट में एक ही चिता में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जगदीश और चंचला का विवाह करीब 55 वर्ष पूर्व हुआ था। उनकी चार बेटियां हैं। दोनों की चिताओं को छोटे भाई रवि दत्त पांडेय और भतीजे घनश्याम पांडेय ने मुखाग्नि दी। दंपति के दुनियां से एक साथ जाने की चर्चा आसपास के गांव में भी दिनभर होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed