फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hunger strike in Gangolite continues for fourth day

गंगोलीहाट में चौथे दिन भी अनशन जारी

Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराे गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike in Gangolite continues for fourth day
पिथौरागढ़ में ग्रीन एंड क्लीन कार्यक्रम में जिला जज राजेंद्र जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जाखनी, भामा, पाभें सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भामा और डोडरी के लोग अनशन में बैठे।

अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणकनाली से पाभें तक 7.2 किमी सड़क 2016 में स्वीकृत हो गई थी, लेकिन वन भूमि का निस्तारण न होने से अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि 15 साल पहले ग्रामीणों ने श्रमदान से मड़कनाली से जाखनी तक करीब 4 किमी सड़क की कटिंग की थी। अब उसी अलाइनमेंट में सड़क का निर्माण होना है। पीएमजीएसवाई डिवीजन सड़क को वन भूमि से मुक्त नहीं करा पा रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा है कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को क्रमिक अनशन में डोडरी के बहादुर सिंह, मोहन सिंह, भामा के हेमंत सिंह, रणजीत सिंह, रूप सिंह, पुष्कर सिंह बैठे। कल्याण सिंह धानिक, महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल, हेम उप्रेती, पूरन मेहरा, प्रताप सिंह ने धरना दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed