{"_id":"c3b4e723cc4539d1f038c03494f1f762","slug":"hundred-meter-sprint-art-lotus-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर फर्राटा में कला, कमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर फर्राटा में कला, कमल अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिनी 14, 16 और 18 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सौ मीटर फर्राटा दौड़ 18 वर्ष में कला और कमल किशोर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
रविवार को प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि एसडीएम नरेश चंद्र दुुर्गापाल ने शुभारंभ किया। पहले दिन 18 वर्ष बालक सौ मीटर दौड़ में कमल किशोर प्रथम, विमल कुमार द्वितीय, बालिका वर्ग में कला प्रथम, ज्योतिनाथ ने द्वितीय स्थान पाया। 18 वर्ष बालिका में चंद्र कला, बालक में पारस कुमार अव्वल रहे। 16 वर्ष सौ मीटर दौड़ बालिका में प्रिया राणा प्रथम, तनुजा जोशी द्वितीय, बालक वर्ग में अरुण राणा प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन
इस बीच जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निर्णायक की भूूमिका रामायण प्रसाद, ईश्वरी बोहरा, मो. मोहसिन रहे। इस अवसर पर एलएस पाटनी, राजेश चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, प्रकाश जोशी, रचित वल्दिया, अनिल कुमार, रमेश भट्ट, चंद्रशेखर ओली, भानु प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन