{"_id":"4578e772393dd4def68a93c61fab04e7","slug":"hotmics-sundays-mondays-road-excavation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतवार को हॉटमिक्स, सोमवार को सड़क की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतवार को हॉटमिक्स, सोमवार को सड़क की खुदाई
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर दो दिन पूर्व हुए हॉटमिक्स को एक दिन बाद ही जल संस्थान की ओर से पलीता लगा दिया गया है। विभिन्न संगठनों के आंदोलन के बाद बड़ी मुश्किल से नेशनल हाइवे डिविजन की ओर से जिला मुख्यालय की सड़क में हॉटमिक्स किया था। दो दिन तक बरसात के कारण देर रात तक कार्य करने के बाद रविवार को हॉटमिक्स का कार्य पूरा हुआ, लेकिन सोमवार को जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइनों की लीकेज चेक करने के नाम पर सड़क की खुदाई कर उसे बदरंग बना दिया है।
विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से भूमिगत पेयजल लाइनों के लीकेज चेक करने के लिए दो स्थानों सड़क को कई फिट गहराई तक खोद दिया है, जिसको लेकर लोगों में जल संस्थान के प्रति रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लीकेज चेकिंग का कार्य हॉटमिक्स करने से पूर्व भी किया जा सकता था। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि पूर्व में उन्हें हॉटमिक्स किए जाने की जानकारी नहीं थी। विभाग की ओर से अब हॉटमिक्स से पूर्व विभिन्न स्थानों पर लाइनों की लीकेज चेक की जाएगी।
विज्ञापन