फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Host Tanakpur reached the last four

Champawat News: मेजबान टनकपुर अंतिम चार में पहुंचा

Wed, 29 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Host Tanakpur reached the last four
टनकपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोटर्स कॉलेज देहरादून और चंपावत के मैच में बॉल छीनने
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-19 की सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई है। मेजबान टनकपुर के अलावा अंतिम चार में पहुंचने वाली तीन टीम देहरादून की हैं। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्पोटर्स कॉलेज देहरादून और स्पोटर्स हॉस्टल देहरादून के बीच होगा। दूसरे मैच में टनकपुर का मुकाबला जिला खेल कार्यालय देहरादून से होगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय के सौजन्य और जिला प्रशासन चंपावत की ओर से स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में बुधवार को टनकपुर से चमोली को 4-1 से हराया। टनकपुर की ओर से नितिन, अजय, प्रियांशु और मुकुल ने एक-एक गोल किया। चमोली के लिए एकमात्र गोल राहुल ने किया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोटर्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत को टाईब्रेकर में 4-3 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में स्पोटर्स हॉस्टल देहरादून ने पौड़ी गढ़वाल को 2-1 से हराया। दिन के अंतिम मैच में जिला खेल कार्यालय देहरादून ने स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी को 5-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी और लाइनमैन गोपाल जोशी, मिलन जोशी, सक्षम कला, दीपक रावत, पीयूष सैनी, तनवीर अहमद, अंकित बिष्ट, नरेश चंद्र, गौरव सिंह खोलिया, रचित वल्दिया व चंद्र सिंह खोलिया थे। इस दौरान रवींद्र सिंह भंडारी, प्रकाश भट्ट, मुकेश शर्मा, ललित मोहन कुंवर, महेश सिंह बिष्ट, किशोर पाल, सूरज पांडे, चंद्रशेखर ओली, दीपक पचोली, दीपक सेठी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed