{"_id":"5d77db898ebc3e015a222018","slug":"honour-to-people-who-contribute-in-beti-bachao-beti-padhao-campaign-champawat-news-hld356183783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ाने वालों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ाने वालों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की थीम को साकार करने वालीं चार बेटियों को पाटी में पुरस्कृत करते ब
- फोटो : CHAMPAWAT
छोटे बच्चों में कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में आम लोगों को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट में मंगलवार को अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। एडीएम टीएस मर्तोलिया और पीडी एचजी भट्ट ने हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया। जिले में छह वर्ष तक के 170 बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को कामयाब बनाने में उम्दा काम करने वालों को सम्मानित किया गया। चंपावत के कनलगांव की पुष्पा देवी को कलक्ट्रेट में सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने दो बेटियों के बाद परिवार कल्याण योजना को अपनाया। पाटी में चार छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सम्मानित किया गया।
माता-पिता के निधन के बाद अपने भाई-बहिनों को पढ़ाने वाली दीपा चम्याल, राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड विजेता भिंगराड़ा की प्रीति भट्ट, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति से सम्मानित रजनी मेहता और हाईस्कूल में उम्दा प्रदर्शन करने वाली नमिता जोशी को सम्मानित किया गया। एबीडीओ महेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता और बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीपीओ पीएस बृजवाल, पुष्पा सामंत, शिक्षक रबीश पचौली, कमल जोशी, कमला ओली, तनुजा वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो 10 सीपीटी 11पी व 12पी व 18पी
लोहाघाट में सम्मानित हुईं दो बेटियों वाली माताएं
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सीडीपीओ पुष्पा कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में दो बेटियों वाली माताओं को सम्मानित किया गया। सोनाक्षी और कामाक्षी की मां मीना बोरा और आशा और पूर्वी की मां गीता मेहरा को सम्मानित किया।
सुपरवाइजर नंदी चुफाल ने बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना की जानकारी दी। इस मौके पर रेनू देवी, जानकी जोशी, पार्वती गोस्वामी, दीपा, दया वर्मा, ममता वर्मा, परमेश्वरी जोशी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

चंपावत में दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन कार्यक्रम को अपनाने वाली पुष्पा देवी को पुरस्कृत करत?- फोटो : CHAMPAWAT

बाराकोट में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत मीना बोरा को पुरस्कृत करती सीडीपीओ पुष्पा कोठारी।- फोटो : LOHAGHAT