फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Home is a temple and parents are God.

घर एक मंदिर है और माता-पिता भगवान : स्वामी कैलाशानंद गिरि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home is a temple and parents are God.
बनबसा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि एवं अन्य। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। निरंजन पीठाधीश्वर श्रीश्री 108 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि घर एक मंदिर है और माता-पिता उसके भगवान। माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेजने वाली संतान पाप की भागी होती है। उन्होंने मंदिरों व भगवान पर आस्था रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे व्यक्तित्व को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिलने की बात कही।
विज्ञापन

यहां नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए हरिद्वार से आए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज कुछ समय के लिए बनबसा में विश्राम के लिए ठहरे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत-नेपाल के आदि काल से मैत्री संबंध हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को नेपाल के विकास में सहभागी बनना चाहिए। नेपाल के विकास से भारत भी मजबूत होगा। चीन के नेपाल की ओर रुझान को भारत सरकार को गंभीरता से देखना होगा। नेपाल में हिंदू राष्ट्र का अस्तित्व नहीं मिटना चाहिए। नेपाल देवी-देवताओं का देश है। उन्होंने कहा कि काठमांडू पांच देवियों (काली) की जगह है जो इसकी रक्षा करती हैं।
विज्ञापन

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने वृद्धाश्रम परंपरा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को घर पर नहीं रखने वाली संतान बाद में स्वयं अपराध बोध से परेशान होती है। युवा पीढ़ी के नशे की ओर जाने को उन्होंने गलत बताकर कहा कि कई समृद्ध राज्य नशे की प्रवृत्ति से पिछड़ गए हैं। सरकार को पूरे राष्ट्र में नशा बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म सर्वोपरि है। राजा महाराजा भी गुरुजनों का सम्मान करते थे। धार्मिक राजा सदैव प्रजा का हितैषी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा कि वे एक सुलझे राजनीतिज्ञ होने के साथ ही भगवान एवं मंदिरों पर आस्था रखते हैं। उनके उत्तराखंड के सीएम बनने से चंपावत एवं खटीमा का भला होगा। वहां बीसुका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, जगदीश श्रीवास्तव, देव सिंह चौहान, सुनीता श्रीवास्तव, मंजू थपलियाल, आयुष थपलियाल, पीयूष थपलियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed