फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi meeting of Kalash Sangeet Kala Samiti on Maghi Purnima

अचरा पकड़ रस लीन्हों...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Holi meeting of Kalash Sangeet Kala Samiti on Maghi Purnima
चंपावत में होली गीतों का गायन करते होल्यार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। माघी पूर्णिमा पर कलश संगीत कला समिति की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के डड़ाबिष्ट में समिति सदस्य दिनेश चंद्र बिष्ट के आवास में देर रात तक हुई बैठकी होली में विभिन्न रागों में होली गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठकी होली का शुभारंभ संजय जोशी ने राग पीलू में मैं ना जाऊं ब्रज में दधि बेचन से किया। इसके बाद गिरीश चंद्र पंत ने राग काफी में नथुली में उलझेंगे बाल की प्रस्तुति दी। शांति जोशी ने राग खम्माच में अपने ही रंग में रंगा दे और आयोजक दिनेश चंद्र बिष्ट ने राग बागेश्री में अचरा पकड़ रस लीन्हों की प्रस्तुति दी। मानस पंत ने राग धमार में मनसुख लाओ मृदंग और हिमेश कलखुड़िया ने राग बिहाग में हमारे प्रभु को खेले ऐसी होली गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान हारमोनियम और तबले पर शांति जोशी, संजय जोशी, मानस पंत, दिनेश बिष्ट ने ताल ठोंकी। इस मौके पर दीपक बिष्ट और मनोज बिष्ट सहित तमाम होली रसिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed