{"_id":"60f0802e8ebc3e726f2f2d6f","slug":"hole-in-tanakpur-tanakpur-news-hld431307875","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बिजली गिरने से बना गड्ढा देखा, सुरक्षा उपाय के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बिजली गिरने से बना गड्ढा देखा, सुरक्षा उपाय के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने एनएचपीसी के महाप्रबंधक एसके शर्मा के साथ सैलानीगोठ नईबस्ती में बिजली से बने सुरंगनुमा गड्ढे का निरीक्षण कर आसपास संभावित खतरे का जायजा लिया।
विधायक ने गड्ढे के दायरे में आए घरों की सुरक्षा के लिए एनएचपीसी को शीघ्र बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। विधायक के निर्देश पर एनएचपीसी महाप्रबंधक ने शुक्रवार से सुरक्षा कार्य शुरू कराने की बात कही है।
सैलानीगोठ नईबस्ती में गणेश राय के घर के पास बिजली गिरने से बना गड्ढा आसपास के घरों के लिए खतरा बन गया है। इस कारण जमीन के अंदर शारदा नदी तक सुरंग बन गई है। इसी कारण गड्ढे में जा रहा पानी सीधे शारदा में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विधायक गहतोड़ी ने एनएचपीसी के महाप्रबंधक और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के साथ स्थलीय निरीक्षण कर इस खतरे का जायजा लिया।
उनके साथ भाजपा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, ग्राम प्रधान रमिला आर्या, समाजसेवी हरीश प्रसाद, हरीश हैसियत, पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश चंद, प्रकाश राय, भुवन कलौनी, मदन जोशी आदि थे।