फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hocky Match in Tanakpur

मेजर ध्यान चंद हॉकी ट्राफी पर रेड स्टार का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hocky Match in Tanakpur
मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ी व मुख्य अतिथि। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। हॉकी जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद की जयंती खेल दिवस पर पर आयोजित नाइन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में रेड स्टार ने ब्ल्यू स्टार टीम को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच रेड स्टार और ब्लू स्टार के बीच खेला गया। मुकाबला बराबर रहने पर मैच ड्रॉ हुआ। दूसरा मैच रेड स्टार और यंग स्टार के बीच हुआ, जिसमें रेड स्टार 2-0 से जीता। रविवार को फाइनल मैच में रेड स्टार और ब्ल्यू स्टार की टीम के बीच भिड़ंत हुई।
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। मध्यांतर के बाद हुए रेड स्टार के दो और ब्ल्यू स्टार के एक गोल के स्कोर पर मुकाबला समाप्त हुआ। रेड स्टार की ओर से मयंक और नितेश ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश जोशी, प्रकाश सिंह, भानुप्रकाश, विकास जोशी मैच के निर्णायक थे। समापन पर सीओ अविनाश वर्मा, एसएसआई योगेश दत्त, एसआई मनोज कुमार सिंह ने विजेता, उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, दीपक सेठी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed