{"_id":"5b994256867a557ec074b26c","slug":"historic-pot-stolen-from-baleshwar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालेश्वर महादेव मंदिर से चोरों ने प्राचीन तांबे का घड़ा चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालेश्वर महादेव मंदिर से चोरों ने प्राचीन तांबे का घड़ा चुराया
उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के बालेश्वर मंदिर में शिवलिंग के ऊपर से चुराया गया तांबे का घड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात जिला मुख्यालय के बीचोंबीच स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर से प्राचीन तांबे का घड़ा चुरा लिया। ऐतिहासिक महत्व के संरक्षित मंदिर समूह का रखरखाव पुरातत्व विभाग की ओर से किया जाता है। विभाग की ओर से यहां मंदिर की सुरक्षा के लिए चौकीदार भी तैनात किए गए हैं लेकिन किसी को भी चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी।
जिला मुख्यालय में पुलिस सुरक्षा के तमाम दावों के बाद भी अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने लगातार दूसरे दिन भी मंदिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भैरव गिरि ने बताया कि मंदिर के तांबे के घड़े की चोरी की जानकारी उनको बुधवार की सुबह नियमित पूजा अर्चना के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि इससे दस दिन पूर्व मंदिर का दान पात्र भी चोरी हो चुका है।
उन्होंने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को भी चोरों ने कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय परिसर में स्थित क्रांतेश्वर मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कल 14 सितंबर से नंदा सुनंदा महोत्सव का आगाज होना है।