{"_id":"63222d2eb4b8a053b90f6bda","slug":"hindi-day-in-nhpc-banbasa-tanakpur-news-hld4757250130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी में शुरू हुआ हिदी पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचपीसी में शुरू हुआ हिदी पखवाड़ा
विज्ञापन
बनबसा एनएचपीसी में हिंदी पखवाड़े का शुभरंभ करते महाप्रबंधक राजीव सचदेवा। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा शुरू हो गया जिसका शुभारंभ पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने दीप जलाकर एवं संदेश पढ़कर किया।
भारत सरकार के निर्देशानुसार इस बार पावर स्टेशन में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इससे पहले एनएचपीसी में एक सितंबर से हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता था। इस दौरान पखवाड़े भर पावर स्टेशन में हिंदी के विकास को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संचालन मानव संसाधन विभाग के उपप्रबंधक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विधि एवं राजभाषा के प्रबंधक सुदर्शन कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भागीदारी करने की अपील की। वहां पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट, उपमहाप्रबंधक वित्त डी श्रीनिवास राव, उपमहाप्रबंधक विद्युत राज हुसैन, एसके जैन एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर नाथ, संजय परिहार, भूपेंद्र प्रसाद आदि थे।