{"_id":"2e92967b2bb5cbd9e33d474e265c1b51","slug":"hill-in-mumbai-will-now-taste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुंबई में मिलेगा पहाड़ी जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुंबई में मिलेगा पहाड़ी जायका
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जै मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह देहरादून और दिल्ली में यहां के जैविक उत्पादों की धूम मचाने के बाद अब मुंबई के लोगों को भी पहाड़ी जायकों का स्वाद चखाएगा। स्वयं सहायता समूह के अमित कुमार इससे पूर्व देहरादून में गहत, भट्ट, राजमा, हल्दी, धनिया, झमूरा, चटनी मसाला, रियांस, जखिया, मंजीर आदि की व्यापक बिक्री कर चुके हैं। इसके बाद दिल्ली में भी इन उत्पादों की व्यापक मांग रही।
विज्ञापन
अमित का कहना है कि मांग के अनुसार उनके पास उत्पाद नहीं रहते हैं। पहली दफा स्वयं सहायता समूह की ओर से मुंबई में यहां के उत्पादों का स्टाल लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि गहत पर्वतीय क्षेत्र का ऐसा उत्पाद है, जिसका पानी पीने या दाल के रूप में खाने से पेट की पथरी गल जाती है। पहाड़ी जैविक उत्पादों का अलग स्वाद और सुगंध होती है।
विज्ञापन