{"_id":"dc73a7c992ed9e4e40ea7216b09a767d","slug":"high-voltage-burnt-electronics-equipment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज से फुंकें इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज से फुंकें इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के तल्लीहाट, मल्लीहाट में रविवार रात हाईवोल्टेज से लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। लोगों ने सोमवार सुबह विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना था कि ठेकेदार की ओर से लाइन बदलने के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ा है।
ठेकेदार के कर्मचारियों की ओर से गलत लाइन जोड़ने के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को खासा नुकसान पहुंचा है।
ईई कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता कपिल खर्कवाल, विकास साह, दीपक तड़ागी, बसंत वर्मा, हीरा मेहता, पूरन पांडेय, लालू प्रहरी, सुदर्शन साह, शंकर वर्मा, सचिन वर्मा, मनोज पांडेय, कैलाश पांडेय, प्यारे लाल वर्मा, राकेश बिष्ट, सनी पटवा, भैरव पचौली, बाल किशन, प्रकाश पटवा, लालमणि भट्ट, मुक्तेश पचौली, आनंद मेहता, विजय वर्मा, दयाकृष्ण खर्कवाल, देवेंद्र वर्मा, विपिन बिनवाल, अमर सिंह मेहता, कैलाश जोशी, युधिष्ठिर गड़कोटी, दिनेश पटवा, डीके पांडेय, रवि पटवा, त्रिभुवन पटवा आदि का कहना था कि फीडर्स लायड दिल्ली की कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। उपभोक्ताओं की ओर से अवर अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन