{"_id":"832905992cccc1b37231c7df7393338e","slug":"hemesh-krkwal-honor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर खेल विभाग की अंडर-16 बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में अक्षत विजेता, यश मेहरा उप विजेता बने। वन पंचायत हॉल में सोमवार को आयोजित डबल्स के फाइनल मुकाबले में अक्षय, सौरभ विजेता, मोहित, तपस की जोड़ी उप विजेता बनी।
विज्ञापन
बालिका एकल वर्ग में भावना विजेता, नीमा उप विजेता, डबल्स में अंजू, भावना की जोड़ी विजेता, गीता, कविता की जोड़ी उप विजेता रही। नीरज वर्मा, नरेश जोशी, विनीत प्रमोद, सौरभ, रिषभ निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विधायक हमेश खर्कवाल ने विजेता, उप विजेताओं को सम्मानित किया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस ऐरी, डीआईओ एनएस बिष्ट, भूपेंद्र रावत, विष्णुगिरि गोस्वामी, हीरा गिरि, सुनील जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन