{"_id":"671d2d77160835f839038924","slug":"heavy-vehicles-tanakpur-market-during-29-to-31-october-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-114878-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर मुख्य बाजार में 29 से 31 अक्तूबर तक दिन में नहीं चलेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर मुख्य बाजार में 29 से 31 अक्तूबर तक दिन में नहीं चलेंगे भारी वाहन
Sat, 26 Oct 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली पर गांधी मैदान में प्रशासन की ओर से 40 पटाखा की दुकानों को लाइसेंस दिया गया है।
मुख्य बाजार में तीन दिन तक 29 से 31 अक्तूबर तक रात नौ से सुबह नौ बजे तक ही भारी वाहन चलेंगे। दिन में भारी वाहनों पर रोक रहेगी। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि गांधी मैदान में दुकानें 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगेंगी। मुख्य बाजार में फुटपाथ में रास्ता छोड़ेंगे, दुकानों में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन होगा। नियम के विरुद्ध खुली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि नियमों का पूर्ण पालन और गांधी मैदान में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।