फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health problem champawat

कोरोना संक्रमण के गांव बन रहे गढ़, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा रही बिगड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
health problem champawat
चंपावत। गांवों में कोरोना संक्रमण उफान पर है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली दूर नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में खून की जांच से लेकर एक्सरे तक की सहूलियत तो दूर, इलाज करने के लिए भी डॉक्टर नहीं हैं। नेपाल सीमा से लगे तामली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए ना डॉक्टर है और न ही फार्मेसिस्ट। मरीजों की नब्ज टटोलने से लेकर दवा देने तक का काम एक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष कुमार कर रहा है।
विज्ञापन

चंपावत से 51 किमी दूर तामली ही नहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अस्पतालों के हाल भी खराब हैं। स्वांला के अस्पताल में ना डॉक्टर है और न ही फार्मेसिस्ट। यह अस्पताल लंबे समय से बंद है। वहीं धौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टर नहीं है। अलबत्ता यहां फार्मेसिस्ट भूपेश जोशी लोगों का इलाज करने के साथ दवाईयों का काम मुस्तैदी से कर रहे हैं। इन अस्पतालों में इस वक्त आने वाले में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग बुखार ग्रस्त हैं। कोरोना की दूसरी लहर की सबसे ज्यादा मार गांवों पर पड़ी है। जिले में अब तक आए कुल 6284 कोरोना संक्रमितों में से 4021 लोग गांवों से हैं। इसी के चलते इस वक्त गांवों में 21 कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। ऐसे में गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कोट
तल्लादेश क्षेत्र के कई गांवों के लोग तामली अस्पताल पर आश्रित हैं। लेकिन इस अस्पताल में काफी वक्त से डॉक्टर और फार्मेसिस्ट नहीं हैं। इस वजह से लोगों को जिला अस्पताल जाने की मजबूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवन जोशी, तामली।
तल्लादेश क्षेत्र में तामली के आसपास के दो गांव इस बार कंटेनमेंट जोन बने हैं। क्षेत्र में काफी लोग बुखार ग्रस्त है। लेकिन अस्पताल होने के बावजूद उन्हें इलाज से वंचित होना पड़ रहा है।

विमल, तामली।
तामली अस्पताल के डॉक्टर को कोरोना ड्यूटी पर भेजा गया है। वहीं मंच अस्पताल के फार्मेसिस्ट को तीन दिन तामली जाने को कहा गया है। स्वांला अस्पताल में जल्द ही फार्मेसिस्ट भेजा जाएगा। गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. आरपी खंडूरी,
सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed