फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health news in district.

Champawat News: ठंड का असर, ओपीडी पहुंची चार सौ के पार

Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
चंपावत। लगातार बदल रहे मौसम के चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ गई। सोमवार को जिला अस्पताल में वायरल बुखार और दर्द के मरीज अधिक संख्या में इलाज के लिए पहुंचे। इसके चलते ओपीडी 450 के पार पहुंच गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। भीड़ अधिक होने से उन्हें परेशान होना पड़ा। इनमें कोई बुखार से पीड़ित था तो कोई जोड़ों की दर्द की समस्या से।
विज्ञापन

11:15 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक का कक्ष मरीजों से भरा रहा। जोड़ों में दर्द की समस्या के मरीज अधिक संख्या में खड़े नजर आए।
इलाज के लिए पहुंचे गणेश ने बताया कि ठंड के चलते जोड़ों में काफी दर्द हो रहा है। कहा कि मेरी उम्र भी अधिक नहीं है। इसके बाद भी ठंड लगने से घुटनों का दर्द बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:45 बजे फिजिशियन कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। डॉ. दीपक रावत ने बताया कि ठंड के चलते वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम ठंड हो रही। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।

12:30 बजे दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए भी मरीजों की भीड़ अधिक रही। इससे वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सोमवार को अस्पताल 450 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed