फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health news in district.

Champawat News: 136 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं बांटी

Sat, 12 Oct 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वहिनी सितारगंज ने बनबसा धनुषपुल स्थित जी कंपनी के सहयोग से बमनपुरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें एसएसबी के चिकित्सकों ने 136 मरीजों का इलाज कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार के निर्देश पर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी (मेडिकल) डाॅ. बीबी सिंह ने ग्रामीणों का इलाज किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे जानकारी दी। संतुलित आहार लेने के साथ नियमित योग करने की सलाह दी गई। डाॅ. सिंह ने बताया कि शिविर में वायरल फीबर, तीव्र रोग, दीर्घकालिक रोग के अलावा मौसमी बीमारियों के मरीजों की अधिकता रही। शिविर को निरीक्षक कमलेश कुमार, एचसी दिगंता, कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने सहयोग दिया। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने एसएसबी के अधिकारियों और कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने एसएसबी से समय-समय पर गांव में इस तरह के शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed