फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health department alrt

ब्लैक फंगस से बचाव को सतर्क है स्वास्थ्य विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
health department alrt
चंपावत। पड़ोसी जिले पिथौरागढ़ में ब्लैक फंगस के मरीज मिलने से चंपावत जिले में भी दहशत है। इसके मद्देनजर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बढ़ा दिया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि ब्लैक फंगस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय से एंफोटेरेसिन बी के 100 इंजेक्शन और इसावुकोनाजोल के 500 टेबलेट की मांग की गई है। आंखों के आसपास दर्द, लाल रंग, बुखार, सिरदर्द, खांसी, तेज सांस चलना, खूनी उल्टी, परिवर्तित मानसिक स्थिति संक्रमण के संभावित लक्षण बताए गए हैं। पहले से गंभीर और मधुमेह आदि के रोगियों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

टनकपुर और लोहाघाट में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेंगे
चंपावत। चंपावत जिले में फिलहाल ऑक्सीजन जेनरेशन का एक भी प्लांट नहीं है। जिला अस्पताल में एक साल पहले स्वीकृत ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट में काम भी शुरू नहीं हो सका है। अब दो और प्लांट लगाने की कवायद हो रही है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि टनकपुर और लोहाघाट अस्पताल में दो ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही चंपावत के प्लांट का काम जल्द शुरू करवाने को कहा गया है। फिलहाल चंपावत जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुद्रपुर के प्लांट से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed