{"_id":"c91f5dd6bff5b72fc6200112c370c98f","slug":"haryana-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस को हरा हरियाणा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस को हरा हरियाणा बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद मेमोरियल ट्राफी अंतरराज्यीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड पुलिस को रोमांचक मैच में शिकस्त दे कप पर कब्जा किया। कर्णकरायत के जीआईसी मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने 25-21,25-20 और 25-18 से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 15 हजार रुपये और उप विजेता उत्तराखंड पुलिस को ट्रॉफी के अलावा 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। विजेता टीम के प्रवीण गुज्जर को मैन ऑफ दि सीरिज दिया गया। प्रवीण इससे पहले थाईलैंड में भारत की ओर से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
इस मैच को देखने के लिए यहां नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। निर्णायक जगदीश अधिकारी, रमेश भट्ट और लाइनमैन त्रिभुवन उपाध्याय, प्रदीप ढेक, कैलाश माहरा, जितेंद्र राय,आंखों देखा हाल रघुराज देउपा,नगेंद्र जोशी और स्कोरिंग दिनेश मुरारी तथा नरेश फर्त्याल ने की। विशिष्ट अतिथि मां पूर्णागिरि बीएड कॉलेज के चेेयरमैन कृष्णा अधिकारी, बीईओ आरएस नेगी, पीएस मेहता, गोविंद बोहरा, रमेश देव, प्रकाश बोहरा, पूरन करायत, सीएस ढेक,नवीन बोरा, भुवन चौबे, भूपाल मेहता, कै.मोहन सिंह, जोध सिंह ढेक, दीपक ओली आदि मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राकेश करायत, देवेंद्र बोहरा,उत्तम फर्त्याल, संजय मुरारी, कैलाश फर्त्याल, त्रिभुवन उपाध्याय, दरबान फर्त्याल, आनंद मुरारी, गिरीश करायत, नवीन करायत, दीपक करायत, कैलाश माहरा ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर सहित कई लोगों ने किया सहयोग
आयोजन समिति को रुद्रपुर के ट्रांसपोर्टर किरन ढेक ने 15 हजार, केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत ने 5100-5100 रुपये तथा इंजीनियर राकेश गड़कोटी ने पांच हजार रुपये का सहयोग दिया। लोहाघाट के प्रमुख व्यवसायी दीपक ओली ने खिलाड़ियों को होटल के तीन कक्ष नि:शुल्क उपलब्ध कराए।
विज्ञापन