{"_id":"5bd34682bdec2269bb41f9c7","slug":"harsh-pandey-s-solar-powered-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष पांडेय ने बनाई सौर ऊर्जा से चलने वाली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष पांडेय ने बनाई सौर ऊर्जा से चलने वाली कार
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा से चलने वाली कार के साथ बाल वैज्ञानिक हर्ष पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिकार्जुन स्कूल परिसर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने ने विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। माउंट कार्मल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र हर्ष पांडेय की ओर से बनाई गई सौर ऊर्जा से चलने वाली कार प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रही।
इससे पूर्व मल्लिकार्जुन के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान विषय पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल और शोधपत्र प्रस्तुत किए। विज्ञान महोत्सव में विकासखंड के 36 सरकारी स्कूलों के साथ ही चार निजी विद्यालयों के 139 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, परिवहन और संचार, गणितीय प्रतिरूपण तथा विज्ञान मेला के तहत भौतिक, रसायन, जीव, वातावरण आदि क्षेत्रों में बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी दलेल सिंह राजपूत, विज्ञान समन्वयक उमेद सिंह बिष्ट, ब्लॉक समन्वयक नवीन पंत, मल्लिकार्जुन की प्राचार्या राजश्री पंत, एलएम बोहरा, लोकमणी पंत के अलावा विपिन पुनेठा, डीएन भट्ट, सुरेश राम आर्या, भुवन जोशी, अनिल कुमार, कैलाश चंद्र भट्ट, शंकर दत्त पांडेय, अनीस अहमद, नीरज पांडेय, अब्दुल मन्नान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।