{"_id":"5cae2669bdec22144d7e2101","slug":"harm-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 10 Apr 2019 10:53 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
आग से स्वाह हुए सामान का मलवा एकत्र करते पीड़ित परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नईबस्ती वार्ड में बुधवार को सुबह एक मकान पर आग लग गई। अग्नि कांड में भवन स्वामी और दो किराएदारों का लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या पांच नईबस्ती में बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे भगवान चंद्र आर्य के मकान में आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लोगों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि अग्नि कांड में मकान स्वामी भगवान चंद्र आर्य के अलावा किराएदार बनबसा निवासी बबलू मंडल पुत्र अमन मंडल और जगतड़ पिथौरागढ़ निवासी देव लाल पुत्र दलीप राम का घर में रखा करीब तीन लाख रुपये का घरेलू सामान जल गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। आग बुझाने वाली टीम में एलएफएम उमेश परगांई, चालक जसवंत सिंह, भरत बोहरा, दिनेश कापड़ी, महिपाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन