फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Happy Thanksgiving at the Jindi Gaura Festival

जिंडी गौरा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 02 Sep 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 02 Sep 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Happy Thanksgiving at the Jindi Gaura Festival
लोहाघाट के दूरस्थ जिंडी गांव में माँ गौरा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 लोहाघाट विकासखंड के नेपाल के सीमावर्ती गांव जिंडी गांव में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। गौरा महोत्सव को लेकर महिला और पुरुषों में काफी उत्साह बना हुआ है। महिलाएं गौरा-महेश की मूर्तियों का पूजन कर रही हैं, वहीं पुरुष झोड़ों का गायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महोत्सव के पांचवें दिन लोगों ने रामायण पर आधारित वनवास लीला के बाद का गायन किया। महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर झोड़ा, चांचड़ी आदि मांगलिक गीतों का गायन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने शिरकत का गौरा-महेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम प्रधान मदन कलौनी की अध्यक्षता और कल्याण चंद के संचालन में हुए महोत्सव में युवाओं और बुजुर्गों ने गौरा, धुमारी और चाली का गायन किया। जिसमें उन्होंने गौरा गायन में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता माता के 14 वर्ष वनवास पर आधारित गीतों का गायन किया। महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर मांगलिक गीत गाए। महोत्सव में चंदी चंद, प्रताप चंद, धन बहादुर, केदार चंद, हयात चंद, भगत राम, गुमान राम, लक्ष्मण चंद, हरक चंद, ललित तिवारी, दीपक चंद, बजीर राम, खीमा देवी, माया देवी, मुन्नी, जानकी देवी, पार्वती देवी, सरी देवी, बंसती देवी आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed