{"_id":"68c87965fc5de57ad9096ae5","slug":"happiness-over-nirmal-being-made-bjp-state-minister-champawat-news-c-229-1-shld1026-129402-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निर्मल को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निर्मल को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी
Tue, 16 Sep 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने निर्मल को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल को प्रदेश मंत्री बनाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीश आर्या, राजू अधिकारी, मोहन सिंह, अजय बिष्ट, दीपेंद्र सिंह अधिकारी, योगेश तिवारी, उमेश बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन