फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hans Foundation will provide smart class equipment in government schools

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के उपकरण देगा हंस फाउंडेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hans Foundation will provide smart class equipment in government schools
हंस फाउंडेशन के कोटद्वार स्थित कार्यालय में फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट को म - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। हंस फाउंडेशन जल्द ही क्षेत्र के कई स्कूलों को स्मार्ट क्लास संचालित करने के लिए जरूरी उपकरण, सरकारी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल उपकरण और दुर्गम कांडा क्षेत्र के लिए चिकित्सा सेवा के लिए एंबुलेंस देगा। फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के नेतृत्व मिले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिष्ट मंडल को यह आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोटद्वार स्थित हंस फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी बिष्ट के समक्ष क्षेत्र के हर स्कूल को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रोजेक्टर, एलईडी, टीवी, इंवर्टर, माइक्रोफोन और स्पीकर के लिए दो-दो लाख रुपये की धनराशि देने, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को स्कूल ड्रेस और अन्य उपकरण, सरकारी विभाग के कार्यालयों में वाटर फिल्टर लगाने और दुर्गम कांडा क्षेत्र के लिए एंबुलेंस दिए जाने की मांग रखी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल ने बताया कि फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी ने फाउंडेशन की ओर से उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया है। शिष्टमंडल में जावेद सिद्दकी, नीरज मिश्रा, मोहन सिंह, पीयूष शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed