{"_id":"5f357a288ebc3e3cc97528bf","slug":"hangama-in-sdm-office-tanakpur-news-hld393296170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट में भिड़े पेशकार और अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कोर्ट में भिड़े पेशकार और अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम की अदालत में चल रहे एक वाद की फाइल निकालने को लेकर एसडीएम के पेशकार और अधिवक्ता के बीच तिखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पेशकार ने पानी की बोतल से अधिवक्ता पर हमला किया है। घटना के वक्त एसडीएम मौजूद नहीं थे। मामला कोतवाली तक पहुंच गया है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उधर, पेशकार ने आरोपों को झूठा बताते हुए अधिवक्ता पर कोर्ट में मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया।
अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट में पेशकार से एक केस की फाइल मांगी, लेकिन पेशकार ने तिथि से पहले मामले की फाइल निकालने से मना कर दिया। इसी पर अधिवक्ता और पेशकार में कहासुनी हो गई। आरोप है कि नोकझोंक के बीच पेशकार ने अधिवक्ता को पानी की बोतल फेंक कर मारी, जिससे उनके सिर में हल्की चोट आ गई। घटना का पता चला तो तहसील के अन्य अधिवक्ता भी एसडीएम कोर्ट पहुंच गए और वहां हंगामा हो गया। किसी तरह मामला शांत होने के बाद अधिवक्ता ने पेशकार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में अधिवक्ता ने कहा है कि वह फौजदारी के एक मामले के संबंध में साथी अधिवक्ता के साथ एसडीएम के न्यायालय में गए थे। तो पेशकार ने नियत तिथि से पूर्व फाइल निकालने से मना कर दिया, जब उन्होंने कानूनी नियमों का हवाला देते हुए पत्रावली तलब कर पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निवेदन किया तो पेशकार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर धन की मांग की। रुपये देने से मना किया तो अभद्रता कर पानी से भरी बोतल मार दी। इससे उन्हें चोट लगी है। अधिवक्ता ने कोतवाली में पेशकार के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया था।