{"_id":"670ffaa2059f15b98b0a1a3f","slug":"hanfi-roadways-bus-13-km-from-lohaghat-depot-champawat-news-c-229-1-cpt1001-114479-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट डिपो से 13 किमी दूर हांफी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट डिपो से 13 किमी दूर हांफी रोडवेज बस
Wed, 16 Oct 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ों में लगातार उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का खराब होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को खराब हुई बस अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को लोहाघाट डिपो की बस मात्र 13 किमी की दूरी तय कर हांफ गई। बताया गया कि लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से टनकपुर जा रही बस यूके 07 पीए 4218 चंपावत के फुलारागांव के पास खराब हो गई।
इससे बस में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस चालक ने बताया कि वाटर पंप लीक होने के कारण बस खराब हो गई थी। किसी तरह यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। बस को रोडवेज स्टेशन में लाया गया। बुधवार को भी बस स्टेशन को ठीक करने का काम किया।