{"_id":"617c3c7e54031f10fd36a3a3","slug":"handpump-in-amodi-champawat-news-hld4430658153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी में लगा हैंडपंप का हत्था, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी में लगा हैंडपंप का हत्था, लोगों को राहत
विज्ञापन
अमोड़ी में हैंडपंप से पानी भरते लोग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पेयजल के लिए तरस रहे अमोड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। पेयजल लाइन टूटने और हैंडपंप में हत्था न लगने से लोग पानी के लिए भटक रहे थे। तीन महीने पहले लगे हैंडपंप में हत्था न लगने से ये हैंडपंप काम नहीं आ रहा था।
इसलिए अमर उजाला में 28 अक्तूबर को प्रमुखता से छपी खबर (ऐसे हैंडपंप से पानी कैसे हो सकेगा पंप) के बाद जल संस्थान हरकत में आया और शुक्रवार को हैंडपंप का हत्था लग गया। इसी के साथ हैंडपंप से पानी निकलने लगा।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा सहित कई ग्रामीणों ने हैंडपंप ठीक होने से अमर उजाला का आभार जताया। जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि हत्था लगाकर हैंडपंप को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
अब पेयजल की आपदा, डीएम को ज्ञापन दे समाधान की गुहार लगाई
चंपावत। 18 अक्तूबर की आपदा के निशान अब भी नहीं मिट सके हैं। ये आपदा लोगों की प्यास पर भारी पड़ रही है। चंपावत जिले की 209 पेयजल योजनाओं में से 55 अब भी क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण काफी गांवों के लोग हैंडपंप, नौले, गधेरों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
चंपावत के पास के चौकी, फूंगर, धौन आदि की पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। परेशान लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति सुलझाने की मांग की। ज्ञापन में महेंद्र सिंह, संजय राम, गिरधर सिंह, हीरा सिंह, मुन्नी देवी, ललित सिंह, मीना बोहरा, राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर थे।