{"_id":"590226584f1c1be959c0ca0f","slug":"handed-woman-and-child-to-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बच्चे को पति के सुपुर्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और बच्चे को पति के सुपुर्द किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह दिनों से यहां रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रह रही एक महिला और उसके बच्चे को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। 15 दिन पहले पति अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे को होटल में छोड़कर फरार हो गया था। महिला भारत की रहने वाली थी पति नेपाल का निवासी है।
15 अप्रैल को नेपाल पुलिस ने एक भारतीय महिला और उसके एक साल के बच्चे को बनबसा स्थित रीड्स संस्था के सुपुुर्द किया था। बताया गया कि यूपी के एटा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ढाई वर्ष पहले एक प्राइवेट हॉस्टल में खाना बनाने का करती थी।
वहीं काम करने वाले नेपाली युवक खड़क सिंह से और उसके बीच प्रेम हो गया। दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। उनका एक बेटा भी है। 13 अप्रैल को खड़क पत्नी को नैनीताल घुमाने की बात कहकर नेपाल के महेंद्रनगर ले गया। वहां एक होटल में रुके, लेकिन खड़क सिंह पत्नी और बच्चे के कपड़े और मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
भटकती हुई महिला नेपाल पुलिस के पास पहुंची। रीड्स संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि नेपाली युवक की काफी खोजबीन की गई। पता चलने पर नेपाल पुलिस की मदद से बुधवार को खड़क सिंह को महेंद्रनगर ले आया गया। इसके बाद महिला और उसके बच्चे को पति के सुपुर्द कर दिया गया। रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी ने बताया खड़क सिंह से बातचीत से लगता है वह अपनी पत्नी, बच्चे से छुटकारा चाह रहा है।