लोक शिक्षा समिति की बैठक में आधे प्रेरक नदारद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत खंड स्तरीय लोक शिक्षा समिति की बैठक में आधे से अधिक प्रेरक नहीं पहुंचे। सोमवार की बैठक में ब्लॉक के 98 लोक शिक्षा केंद्रों में से केवल 40 ने ही प्रतिभाग किया। बैठक में पहुंचे प्रेरकों को नियमित रूप से लोक शिक्षा केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। बीईओ हयात सिंह मियान की अध्यक्षता और मुख्य संदर्भ व्यक्ति उमेद सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।
ब्लॉक समन्वयक भुवन माहरा ने प्रेरकों को विभागीय निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस माह से समतुल्यता नामक नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कक्षा तीन और पांच की परीक्षा के लिए निरक्षरों के चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए।
बीईओ ने कहा कि साक्षरता प्रेरकों का छह माह तक का मानदेय आ चुका है। जिसका जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों का आडिट नहीं हुआ है उन केंद्रों में मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा लोक शिक्षा केंद्र से संबंधित ग्राम पंचायत में निवास न करने वाले प्रेरकों को निष्कासित किया जाएगा।
उमेद सिंह बिष्ट ने प्रेरकों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा। सोमवार की बैठक में ब्लॉक के 98 लोक शिक्षा केंद्रों में से केवल 40 ने ही प्रतिभाग किया। बीईओ ने अनुपस्थित प्रेरकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।