फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   haldwani wins match

हल्द्वानी बना विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
haldwani wins match
लोहाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता हल्द्वानी की टीम को ट्राफी देते वि - फोटो : LOHAGHAT
स्पोर्ट्स क्लब लोहाघाट की पहल पर हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर हल्द्वानी स्पोर्ट्स क्लब ने कब्जा किया। पेनेल्टी शूट आउट तक पहुंचे मुकाबले में हल्द्वानी ने पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब को एक के मुकाबले चार गोल से शिकस्त दी।
विज्ञापन

विजेता टीम को तीस हजार और उप विजेता टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने हल्द्वानी के कप्तान गोविंदा और पिथौरागढ़ के कप्तान धनंजय महर को शील्ड और नकद पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विजेता टीम के तेजू को दिया गया।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में निर्धारित वक्त तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। दोनों टीमों ने शुरू से आक्रामक फुटबॉल खेली लेकिन शानदार बचाव के चलते गोल करने में किसी को भी सफलता नहीं मिली। रेफरी ने नतीजे के लिए पेनेल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें हल्द्वानी की टीम ने एक के मुकाबले चार गोल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम के सनी, आरिफ, तारन और गोविंदा ने गोल दागे। जबकि पिथौरागढ़ की ओर से एकमात्र अमित ही गोल कर सके। लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अध्यक्ष बृजेश माहरा के दिशा निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के आयोजन में त्रिभुवन कोठारी, डॉ.महेश ढेक, भगवान बिष्ट, विमल मेहता, विजय मेहता, दीपक सुतेड़ी, दानू सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, अमित साह, जीवन राय, आनंद पुजारी, भूवी महरा, जीवन मेहता, नवीन कन्नौजिया, गोविंद बोहरा, नरेंद्र अधिकारी, नितिन ढेक, जितेंद्र साह, मुकेश साह, हरीश फर्त्याल, सुभाष बगौली, रमेश देव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed