{"_id":"e281a7051a568a217b67957dd39e3fac","slug":"haldwani-long-evening-bus-service-between-tanakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी-टनकपुर के बीच शाम तक चले बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी-टनकपुर के बीच शाम तक चले बस सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ ने परिवहन निगम से टनकपुर और हल्द्वानी के बीच देर सायं तक बसों का संचालन करने की मांग की है। इस बाबत छात्र नेताओं का शिष्टमंडल महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व में निगम के सहायक मंडलीय प्रबंधक संचालन पवन मेहरा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि वर्तमान में हर रविवार को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही है। ज्यादातर परीक्षाओं का सेंटर हल्द्वानी पड़ रहा है, लेकिन हल्द्वानी से सायं पांच बजे बाद टनकपुर के लिए रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं होने से परीक्षा देने हल्द्वानी जाने वाले टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता के परीक्षार्थियों को हल्द्वानी से लौटने में खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ कोषाध्यक्ष वैष्णवी शर्मा, उपाध्यक्ष सहवैज हुसैन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सोनी आर्या, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद, मनीष पुजारी, दीपक बेलवाल, त्रिभुवन बोहरा, दीपक प्रसाद, दिव्यांश, विकास कुमार, सूरज गोस्वामी, अभिषेक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन