{"_id":"6904faa4eaf6ff1bf3030b91","slug":"gyandeep-defeated-vidyamandir-and-captured-the-trophy-champawat-news-c-229-1-shld1019-131294-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ज्ञानदीप ने विद्यामंदिर को पराजित कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ज्ञानदीप ने विद्यामंदिर को पराजित कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा
Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते आयोजक। संवा
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद विद्यालय स्तरीय अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने विद्यामंदिर को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले ज्ञानदीप स्कूल के नैतिक करायत, आर्यन कार्की को सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्धैत आश्रम के स्वामी सुहृदयानंद महाराज और भूतपूर्व सैनिक भूपाल सिंह पाटनी ने किया। मैच के 25वें मिनट में ज्ञानदीप के नैतिक करायत ने फ्री किक में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद 15वें मिनट में ज्ञानदीप के आर्यन कार्की ने शानदार दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। विद्यामंदिर की टीम को गोल के कई मौके मिले, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही। रेफरी आयुष प्रथोली और लाइनमैन यश करायत, राहुल बिष्ट रहे। इस मौके पर पीएस मेहता, डॉ. बृजेश महरा, कोच नितिन ढेक, फुटबाल खिलाड़ी विमल मेहता, दीपक महर, सुरेश करायत, शिक्षक बृजेश ढेक मौजूद रहे। संवाद