{"_id":"5fc52cd38ebc3e9bd5063490","slug":"guru-nanak-s-551st-birth-anniversary-celebrated-with-gaiety-champawat-news-hld4057442123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक जी का 551वां जन्मोत्सव उल्लास से मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक जी का 551वां जन्मोत्सव उल्लास से मना
विज्ञापन
रीठा साहिब के गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन करते ज्ञानी।
- फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब/टनकपुर। (चंपावत)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का 551वां जन्मोत्सव उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दरबारा साहिब में अखंड पाठ और सबद-कीर्तन हुए।
ज्ञानी संतोष सिंह और अन्य श्रद्धालुओं ने सबद-कीर्तन किए। पंजाब के हीरा सिंह ने लंगर लगाए। प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि दिल्ली, हल्द्वानी, खटीमा, नानकमत्ता आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। जसवीर सिंह, दिवान राम, भगवान राम, सतनाम सिंह, धर्मेंद्र आदि ने तीर्थयात्रियों की सेवा की। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर हयात राम ने कानूनी पुस्तकों का वितरण किया।
इधर टनकपुर में भी सिख गुरू गुरूनानक देव का 551 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ हुआ। शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। नानकमत्ता गुरुद्वारे से आए मुख्य रागी ज्ञानी सतनाम सिंह ने गुरू नानक देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। पुरुष और महिला संगत ने अखंड पाठ के बाद अरदास लगाई। समापन से पूर्व गुरुद्वारा सिंह सभा ने गुरूद्वारे में गुरू का लंगर लगाया। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार बरियाम सिंह, कोषाध्यक्ष जोगेंदर सिंह, सरदार मनमीन सिंह, जसवंत सिंह बब्बू, जसपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, रमन सिंह, सुरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे। संवाद