फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guru Gorakh Nath Dham water crisis deepens

गुरु गोरखनाथ धाम में गहराया पेयजल संकट

Tue, 27 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 27 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

जिले के सीमांत गुरु गोरखनाथ धाम में पेयजल संकट गहरा गया है। काफी ऊंचाई में स्थित होने के कारण यहां के लिए अब तक पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो सका है। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर मिट्टीखाल में लगे हैंडपंप से यहां पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नीड़ तल्ली के बीडीसी सदस्य बची सिंह भगत ने जिलाधिकारी और जल निगम के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में धाम में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की। कहा धाम में गोरख समुदाय के साधु संतों के अलावा हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने धाम में पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन


बारिश के पानी से चल रहा काम

गुरु गोरखनाथ धाम में पेयजल संकट के बावजूद पूर्व में बनाए गए कुओं में संग्रहित बरसात का पानी काफी मददगार साबित हो रहा है। नहाने और बर्तन,  कपड़े आदि धोने के लिए इसी पानी का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed